गीतकार : आनंद बक्षी
गायक : किशोर कुमार
संगीतकार : राहुल देव बर्मन
चित्रपट : कटी पतंग (१९७०)
प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है
हर खुशी से, हर ग़म से, बेगाना होता है
शमां कहे परवाने से, परे चला जा
मेरी तरह जल जायेगा, यहाँ नहीं आ
वो नहीं सुनता, उसको जल जाना होता है
हर खुशी से...
रहे कोई सौ परदों में, डरे शरम से
नज़र अजी लाख चुराये, कोई सनम से
आ ही जाता है, जिसपे दिल आना होता है
हर खुशी से...
सुनो किसी शायर ने ये, कहा बहुत खूब
मना करे दुनिया लेकिन, मेरे महबूब
वो छलक जाता है जो पैमाना होता है
हर खुशी से...
No comments:
Post a Comment