Monday, 26 December 2016

तेरी बिंदिया रे


गीतकार : मजरुह सुलतानपुरी 
गायक : लता मंगेशकर, 
मोहम्मद रफी
संगीतकार : सचिन देव बर्मन 
चित्रपट : अभिमान (१९७३)


रफ़ी:  hmmm..., ओ...
        तेरी बिंदिया रे
 रे आय हाय
 तेरी बिंदिया रे \- २
 रे आय हाय
लता:  सजन बिंदिया ले लेगी तेरी निंदिया
रफ़ी:  रे आय हाय
 तेरी बिंदिया रे
 
रफ़ी:  तेरे माथे लगे हैं यूँ, जैसे चंदा तारा
 जिया में चमके कभी कभी तो, जैसे कोई अन्गारा
 तेरे माथे लगे हैं यूँ
लता:  सजन निंदिया...
 सजन निंदिया ले लेगी ले लेगी ले लेगी 
 मेरी बिंदिया
रफ़ी:  रे आय हाय
 तेरा झुमका रे
 रे आय हाय
 तेरा झुमका रे
लता:  चैन लेने ना देगा सजन तुमका
 रे आय हाय मेरा झुमका रे
 
लता:  मेरा गहना बलम तू, तोसे सजके डोलूं
 भटकते हैं तेरे ही नैना, मैं तो कुछ ना बोलूं
 मेरा गहना बलम तू
रफ़ी:  तो फिर ये क्या बोले है बोले है बोले है
 तेरा कंगना
लता:  रे आय हाय
 मेरा कंगना रे
 बोले रे अब तो छूटे न तेरा अंगना
रफ़ी:  रे आय हाय
 तेरा कंगना रे
 
रफ़ी:  तू आयी है सजनिया, जब से मेरी बनके
 ठुमक ठुमक चले है जब तू, मेरी नस नस खनके
 तू आयी है सजनिया 
लता:  सजन अब तो 
 सजन अब तो छूटेना छूटेना छूटेना
 तेरा अंग्ना
रफ़ी:  रे आय हाय
 तेरा कंगना रे
लता:  सजन अब तो छूटेना तेरा अंगना
 रे आय हाय
 तेरा अंगना रे

No comments:

Post a Comment