Monday, 26 December 2016

अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी



गीतकार : मजरुह सुलतानपुरी 
गायक : लता मंगेशकर 
संगीतकार : सचिन देव बर्मन 
चित्रपट : अभिमान (१९७३)

अब तो है तुमसे हर खुशी अपनी
तुमपे मरना है ज़िंदगी अपनी
ओ ओ अब तो है तुमसे   ...

जब हो गया तुमपे ये दिल दीवाना
अब चाहे जो भी कहे हमको ज़माना
कोई बनाये बातें चाहे अब जितनी
ओ ओ अब तो है तुमसे   ...

तेरे प्यार में बदनाम दूर दूर हो गये
तेरे साथ हम भी सजन, मश्हूर हो गये
देखो कहाँ ले जाये, बेखुदी अपनी
ओ ओ अब तो है तुमसे   ...

No comments:

Post a Comment