गीतकार : योगेश
गायक : मन्ना डे
संगीतकार : सलील चौधरी
चित्रपट : आनंद (१९७१)
ज़िन्दगी कैसी है पहेली हाय
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाये
कभी देखो मन नहीं जागे,
कभी तो हँसाए, कभी ये रुलाये
कभी देखो मन नहीं जागे,
पीछे-पीछे सपनों के भागे
एक दिन सपनों का राही,
एक दिन सपनों का राही,
चला जाये सपनो के आगे कहाँ
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...
जिन्होंने सजाये यहाँ मेले,
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...
जिन्होंने सजाये यहाँ मेले,
सुख-दुःख संग-संग झेले
वही चुनकर खामोशी,
वही चुनकर खामोशी,
यूँ चले जाएँ अकेले कहाँ
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...
ज़िन्दगी कैसी है पहेली...
No comments:
Post a Comment