गीतकार : आनंद बक्षी
गायक : किशोर कुमार
संगीतकार : सचिन देव बर्मन
चित्रपट : आराधना (१९६९)
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(रात नशीली मस्त समा है
आज नशे में सारा जहाँ हैं) \- (२)
आये शराबी मौसम बहकाये \- ए \- ए \- ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(आँखों से आँखें मिलती हैं जैसे
बेचैन होके तूफ़ाँ में जैसे) \- (२)
मौज कोई साहिल से टकराये \- ए \- ए \- ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
(रोक रहा है हमको ज़माना
दूर ही रहना पास ना आना) \- (२)
कैसे मगर कोई दिल को समझाये \- ए \- ए \- ए ...
रूप तेरा मस्ताना, प्यार मेरा दीवाना
भूल कोई हमसे ना हो जाये
No comments:
Post a Comment