Saturday, 24 December 2016

जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे


गीतकार : इंदिवर 
गायक : मुकेश 
संगीतकार : कल्याणजी आनंदजी 
चित्रपट : सफर (१९७०)


जो तुमको हो पसंद, वही बात करेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कगेंगे
जो तुमको ...

चाहेंगे, निभाएंगे, सराहेंगे आप ही को
आँखों में दम है जब तक, देखेंगे आप ही को
अपनी ज़ुबान से आपके जज़बात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे
जो तुमको हो पसंद ...

देते न आप साथ तो मर जाते हम कभी के
पूरे हुए हैं आप से, अरमान ज़िंदगी के
हम ज़िंदगी को आपकी सौगात कहेंगे
तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे
जो तुमको हो पसंद ...

जो तुमको हो पसंद ...

No comments:

Post a Comment