Tuesday, 13 December 2016

दिखाई दिए यूँ


गीतकार : मीर तकी मीर
गायक : लता मंगेशकर 
संगीतकार : खय्याम 
चित्रपट : बाज़ार (१९८२) 

दिखाई दिए यूँ कि बेखुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

जबीं सजदा करते ही करते गई
हक़-ए-बंदगी हम अदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

परस्तिश किया तक कि ऐ बुत तुझे
नज़र में सभों की ख़ुदा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

बहुत आरज़ू थी गली की तेरी
सो यास-ए-लहू में नहा कर चले
दिखाई दिए यूँ...

No comments:

Post a Comment