Sunday, 27 November 2016

रैना बीती जाये, श्याम न आये



गीतकार : आनंद बक्षी 
गायक : लता मंगेशकर 
संगीतकार : राहुल देव बर्मन 
चित्रपट : अमर प्रेम 

रैना बीती जाये, श्याम न आये
निंदिया न आये, निंदिया न आये

शाम को भूला, श्याम का वादा
संग दीये के, जागे राधा
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये...

बिरहा की मारी, प्रेम दीवानी
तन मन प्यासा, अंखियों में पानी
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये... 

किस सौतन ने रोकी डगरिया
किस बैरन से लागी नज़रिया
निंदिया न आये, निंदिया न आये
रैना बीती जाये..

No comments:

Post a Comment