गीतकार : आनंद बक्षी
गायक : शरद कुमार - आशा भोसले
संगीतकार : राहुल देव बर्मन
चित्रपट : द ग्रेट गॅम्बलर (१९७६)
दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी
या है मोहब्बत, या है जवानी
दिल की बातों का, मतलब न पूछो
कुछ और हमसे, बस अब न पूछो
जिसके लिये है, दुनिया दीवानी
या है मोहब्बत...
ये कश्ती वाला, क्या गा रहा था
कोई इसे भी, याद आ रहा था
इससे पुरानी, यादें पुरानी
या है मोहब्बत...
इस ज़िंदगी के, दिन कितने कम है
कितनी है ख़ुशियाँ, और कितने ग़म हैं
लग जा गले से, रुत है सुहानी
या है मोहब्बत...
No comments:
Post a Comment