गीतकार : इंदिवर
गायक : येशुदास
संगीतकार : उषा खन्ना
चित्रपट : साजन बिना सुहागन (१९७८)
मधुबन खुशबू देता है, सागर सावन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन ...
सूरज न बन पाए तो, बनके दीपक जलता चल \-२
फूल मिलें या अँगारे, सच की राहों पे चलता चल \-२
प्यार दिलों को देता है, अश्कों को दामन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन ...
चलती है लहराके पवन, के साँस सभी की चलती रहे \-२
लोगों ने त्याग दिये जीवन, के प्रीत दिलों में पलती रहे \-२
दिल वो दिल है जो औरों को, अपनी धड़कन देता है
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है
मधुबन ...
No comments:
Post a Comment