Wednesday, 23 November 2016

तुम पुकार लो, तुम्हारा इन्तज़ार है






गीतकार : गुलज़ार, 
गायक : हेमंत कुमार, 
संगीतकार : हेमंत कुमार, 
चित्रपट : खामोशी (१९६९) 

तुम पुकार लो, तुम्हारा इन्तज़ार है
ख़्वाब चुन रही है रात, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है

होंठ पे लिये हुए दिल की बात हम
जागते रहेंगे और कितनी रात हम
मुख़्तसर सी बात है, तुमसे प्यार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...

दिल बहल तो जायेगा इस ख़याल से
हाल मिल गया तुम्हारा अपने हाल से
रात ये क़रार की, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...



No comments:

Post a Comment